कार्तिक आर्यन और यामी गौतम को मिला नेशनल फिल्म अवॉर्ड
अनंत नाग को दादा साहेब फाल्के
अभिनेता कार्तिक आर्यन
72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का सम्मान समारोह मंगलवार को गुजरात के एकता नगर (केवड़िया) में आयोजित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। इस बार समारोह पहली बार दिल्ली से बाहर आयोजित हुआ। पुरस्कारों की घोषणा इससे पहले 18 जुलाई को की गई थी। अभिनेता कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ और मलयालम अभिनेता ममूटी को ‘ब्रह्मयुगम’ में अभिनय के लिए संयुक्त रूप से बेस्ट एक्टर का सम्मान मिला। वहीं यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस चुना गया। इसी फिल्म को बेस्ट फीचर फिल्म का पुरस्कार भी मिला। ‘श्रीकांत’ को बेस्ट हिंदी फिल्म का सम्मान दिया गया।
कन्नड़ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अनंत नाग को भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए वर्ष 2024 का दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड प्रदान किया गया। पांच दशक से अधिक के करियर में उन्होंने 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है।
समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने फिल्म कलाकारों की लोकप्रियता और युवाओं पर उनके प्रभाव का उल्लेख करते हुए स्वास्थ्य के लिए हानिकारक पदार्थों के एंडोर्समेंट से बचने की अपील भी की।
यह भी पढ़ें