jaipur-police-commis...
जयपुर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने 82 इंस्पेक्टर्स का ट्रांसफर और 5 का पदस्थापन किया
जयपुर के आधे से अधिक थाना इंचार्ज बदले
जयपुर। पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने बुधवार रात एक साथ 82 पुलिस इंस्पेक्टर्स के ट्रांसफर कर दिए और कार्यव्यवस्था के तहत लगाए गए 5 पुलिस इंस्पेक्टर्स का भी पदस्थापन कर दिया। इस तरह जयपुर में 87 पुलिस इंस्पेक्टर्स के ट्रांसफर-पदस्थान हुए हैं। इस तबादला सूची में जयपुर के आधे से अधिक थाना इंचार्ज बदल दिए गए। कुल 46 थाना इंचार्ज बदल गए हैं।