Saturday, 1 August 2026

Home / Filmy /

inside-video-of-aami...

आमिर-गौरी की शादी का इनसाइड वीडियो वायरल, सामने आई निकाह की पहली झलक

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में आमिर खान और गौरी स्प्रैट शादी की कानूनी रस्में पूरी करते नजर आए

News Image

इरफान पठान ने शेयर किया वीडियो

अभिनेता आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी का एक इनसाइड वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों कानूनी विवाह से जुड़े दस्तावेज पढ़ते नजर आते हैं। आमिर कहते हैं कि वह गौरी को कानूनी तौर पर अपनी पत्नी स्वीकार करते हैं, जबकि गौरी भी आमिर को अपना पति स्वीकार करने की बात कहती हैं। इसके बाद दोनों खुशी का इजहार करते दिखाई देते हैं। समारोह के दौरान बैकग्राउंड में पुराना गीत "आज मेरे यार की शादी है" भी सुनाई देता है।

यह वीडियो पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने सोशल मीडिया पर साझा करते हुए नवविवाहित जोड़े को बधाई दी। पोस्ट पर बड़ी संख्या में लोगों ने आमिर और गौरी को शुभकामनाएं दीं।

शादी की एक खास बात यह भी रही कि आमिर के बच्चे जुनैद, आइरा और आजाद पूरे समारोह के दौरान उनके साथ नजर आए। वहीं, गौरी स्प्रैट भी अपनी पहली शादी से बेटे के साथ समारोह में शामिल हुईं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और तस्वीरों को लेकर फैंस के बीच लगातार चर्चा बनी हुई है।

खबरों की अविरल धारा

×