Sunday, 2 August 2026

Home / Filmy /

huma-qureshi-to-dazz...

मूक-बधिर हिटवुमन बनकर पर्दे पर छाएंगी हुमा कुरैशी, 3 जुलाई को रिलीज होगी 'बेबी डू डाई डू'

अंडरवर्ल्ड की कहानी पर आधारित है फिल्म

News Image

अभिनेत्री हुमा कुरैशी

बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी जल्द ही फिल्म 'बेबी डू डाई डू' में एक बिल्कुल अलग किरदार के साथ दर्शकों के सामने आने वाली हैं। जयपुर में फिल्म के प्रमोशन के दौरान हुमा ने बताया कि फिल्म में वह एक मूक-बधिर हिटवुमन 'बेबी करमारकर' की भूमिका निभा रही हैं, जो जितनी रहस्यमयी है, उतनी ही खतरनाक भी। हुमा ने कहा कि यह फिल्म सिर्फ एक क्राइम थ्रिलर नहीं, बल्कि एक्शन, सस्पेंस और डार्क ह्यूमर का दिलचस्प मिश्रण है। कहानी मुंबई के अंडरवर्ल्ड की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जहां बेबी अपने अनोखे अंदाज और साहस से अलग पहचान बनाती है।

छाते में छुपा रहस्य

खबरों की अविरल धारा

फिल्म की खास बात बेबी का लाल रंग का छाता है, जो उसकी पहचान के साथ-साथ उसका हथियार भी है। हुमा ने बताया कि वह इस किरदार को एक वास्तविक इंसान की तरह पर्दे पर पेश करना चाहती थीं, जिसमें खूबियां और कमजोरियां दोनों हों। फिल्म का निर्देशन नचिकेत सामंत ने किया है। इसमें हुमा के साथ सिकंदर खेर, चंकी पांडे, विद्या मालवदे, रचित सिंह, मरुधा शेखावत, अरुण कुशवाह और हिमांशु मलिक भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म 3 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें
×