राजस्थान में गोवर्धन पूजा पर जगह जगह अन्नकूट महाप्रसाद
जयपुर में गोविंददेवजी को पहनाई सोने से जड़ित पोशाक
जगतपुरा का अक्षयपात्र मंदिर में 21 फीट ऊंचा गोवर्धन पर्वत बनाया गया
राजस्थान में गोवर्धन पूजा और अन्नकूट उत्सव पर मंदिरों से लेकर गांवों तक आस्था के अनूठे रंग देखने को मिले। जयपुर के जगतपुरा स्थित अक्षयपात्र मंदिर में गाय के गोबर और विभिन्न नदियों व तीर्थस्थलों के जल से 21 फीट ऊंचा गोवर्धन पर्वत बनाया गया। वैशाली नगर के अक्षरधाम मंदिर में नमकीन, पिज्जा, केक, दूध से बने व्यंजनों और फलों से अन्नकूट की झांकी सजाई गई। गोविंददेवजी को करीब 100 साल पुरानी परंपरा के तहत सोने से जड़ित पोशाक पहनाई गई।
श्रीनाथजी में निभाई 353 साल पुरानी परंपरा
भीलवाड़ा के पेंच के बालाजी मंदिर में 21 हजार किलो सब्जियों और अनाज से महाप्रसाद तैयार हुआ। नाथद्वारा के श्रीनाथजी मंदिर में 353 साल पुरानी परंपरा के तहत भील आदिवासी श्रद्धालुओं ने चावल से बने अन्नकूट का प्रसाद लूटा।
वहीं, केकड़ी में अंगारों की होली, सांवलियाजी में गाय-बैलों की परिक्रमा और सवाई माधोपुर के भारजा नदी गांव में वाहनों से गोवर्धन परिक्रमा आकर्षण का केंद्र रही।
यह भी पढ़ें