charge-of-a-senior-p...
जयपुर नगर निगम में फायर NOC देने में पॉलिटिकल प्रेशर नहीं झेल पाई महिला अफसर
जयपुर नगर निगम की खबर
जयपुर नगर निगम में लंबे समय तक अपने पद से बड़े पद पर जमीं दबदबे और भौकाल के लिए चर्चित रही महिला अफसर को लोग नगर निगम की ‘काकी’ के नाम से जानते हैं। नए साल से ठीक एक दिन पहले काकी का भौकाल ठंडा करते हुए उन्हें औकात याद दिला दी गई। अपनी औकात से बड़ी जिम्मेदारी लेकर बैठी काकी को वापस मूल पद पर भेज दिया गया। इस आदेश के बाद नगर निगम के गलियारों में हलचल मच गई है, क्योंकि इस फेरबदल का आर्डर सीधे एडिशनल कमिश्नर ने जारी किया। बताया जा रहा है कि फायर एनओसी पेंडिंग के बीच, बड़े पद की जिम्मेदारी संभाल रही इस महिला अधिकारी को हटाकर उनका मूल पद पर भेज दिया गया।
सूत्रों के अनुसार: ‘काकी’ कई वर्षों से अपने पद विरुद्ध बडे पद ही जिम्मेदारी देख रही थी। उनको औकात से बड़ी जिम्मेदारी दी गई थी। नगर निगम के गलियारों में यह फेरबदल चर्चा का विषय बन गया है। अधिकारी और कर्मचारियों के बीच सवाल उठ रहे हैं कि इतने लंबे समय तक ‘काकी’ को डीसी की जिम्मेदारी क्यों दी गई, जबकि उनका मूल पद तो नीचे वाला था। बताया जाता है कि जयपुर में जब दोनगर निगम हेरिटेज और ग्रेटर थे, तब ‘काकी’ के कई कारनामें चर्चा में आ गए थे। जिनमें से कुछ मामले अब भी कोर्ट में लंबित हैं।
मामले को लेकर निगम के अधिकारियों से बात की तो पता चला कि उनके समय के फायर NOC के कई मामले ऐसे हैं जाे अब तक विवाद का विषय बने हुए हैं। चर्चा है कि किसी पॉलिटिकल प्रेशर वाले की फायर NOC जारी करने के लिए ऊपर से बार-बार दबाव आ रहा था, लेकिन महिला अधिकारी NOC जारी नहीं कर रही थी। यही कारण है कि उन्हें उनके मूल पद पर लौटाया गया है।
यह भी पढ़ें