मुख्य सामग्री पर जाएं

Friday, 30 October 2026

Home / फिल्मी /

जयपुर पहुंचे बॉबी देओल, ‘आश्रम 4’ में बा...

जयपुर पहुंचे बॉबी देओल, ‘आश्रम 4’ में बाबा निराला की होगी शूटिंग

कूकस के शिव विलास होटल में तैयार किया गया आश्रम का सेट

जयपुर पहुंचे बॉबी देओल

जयपुर पहुंचे बॉबी देओल

बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल मंगलवार शाम एयर इंडिया की फ्लाइट से जयपुर पहुंचे। वे चर्चित वेब सीरीज ‘एक बदनाम आश्रम’ के चौथे सीजन की शूटिंग के लिए शहर आए हैं। जयपुर और आसपास पिछले कुछ समय से सीरीज की शूटिंग चल रही है। मेकर्स ने अगस्त में ही जयपुर से ‘आश्रम 4’ की शूटिंग शुरू होने की पुष्टि की थी। कूकस स्थित शिव विलास होटल को सीरीज में बाबा निराला के भव्य आश्रम के रूप में तैयार किया गया है। यहां आश्रम परिसर के साथ हॉस्टल का सेट भी बनाया गया है। इसके अलावा कूकस और आसपास की अन्य लोकेशन पर भी शूटिंग की जा रही है। स्थानीय कलाकारों को भी सीरीज में काम करने का अवसर मिला है और कई कलाकारों को बाबा निराला के अनुयायियों और शिष्यों की भूमिकाओं के लिए चुना गया है।

बॉबी देओल के जयपुर पहुंचने के बाद शूटिंग का अगला चरण शुरू होगा। उनके बाबा निराला के किरदार से जुड़े महत्वपूर्ण दृश्य फिल्माए जाने हैं, जिनमें मिट्टी में कुश्ती और फाइट सीक्वेंस भी शामिल बताए जा रहे हैं। सीरीज का निर्देशन प्रकाश झा कर रहे हैं। इसमें चंदन रॉय सान्याल, अदिति पोहनकर, त्रिधा चौधरी, अक्षय ओबेरॉय और सचिन श्रॉफ समेत कई कलाकार नजर आएंगे।

खबरों की अविरल धारा

यह भी पढ़ें