Saturday, 1 August 2026

Home / Filmy /

blast-makes-a-big-sp...

Top 10 में ‘ब्लास्ट’ का धमाका, धुरंधर और भूत बंगला को पीछे छोड़ा

बाप-बेटी की दमदार कहानी वाली तमिल एक्शन थ्रिलर बनी दर्शकों की पहली पसंद

News Image

‘ब्लास्ट’ नेटफ्लिक्स की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म

नेटफ्लिक्स की ताजा टॉप 10 फिल्मों की सूची में इस बार एक तमिल फिल्म ने बाजी मार ली है। बॉक्स ऑफिस पर सफल रही ‘ब्लास्ट’ अब ओटीटी पर भी दर्शकों की पसंदीदा फिल्म बन गई है। दिलचस्प बात यह है कि इसने ‘धुरंधर: द रिवेंज’ और ‘भूत बंगला’ जैसी चर्चित फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।

सुभाष के. राज के निर्देशन में बनी यह 2026 की एक्शन-थ्रिलर फिल्म एजीएस एंटरटेनमेंट के बैनर तले तैयार हुई है। फिल्म में अर्जुन, अभिरामी और प्रीति मुखुंदन मुख्य भूमिकाओं में हैं। कहानी एक ऐसे परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी जिंदगी एक खतरनाक कॉरपोरेट सिंडिकेट की साजिशों से उलझ जाती है। फिल्म में अर्जुन और प्रीति मुखुंदन की बाप-बेटी की जोड़ी दर्शकों को खास तौर पर पसंद आ रही है। 28 मई 2026 को रिलीज हुई ‘ब्लास्ट’ ने 18 करोड़ रुपये के बजट के मुकाबले करीब 76 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। अब नेटफ्लिक्स पर भी यह फिल्म लगातार दर्शकों का ध्यान खींच रही है और टॉप ट्रेंडिंग फिल्मों में नंबर-1 पर बनी हुई है।

खबरों की अविरल धारा

यह भी पढ़ें
×