Saturday, 1 August 2026

Home / Raaj Ki Baat /

ajit-pawar-planecras...

राजस्थान के दो सीएम भी बाल-बाल बच चुके, तीसरे की गलत लैंडिंग हो चुकी

विमान हादसों की घटनाओं से सबक लेना चाहिए, राजस्थान में भी दो-तीन बार बलाएं टल चुकी

News Image

प्रदेश के तीन सीएम के उड़ान खटोलों में भी हाे चुकी लापरवाही

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार की विमान हादसे में मौत की घटना राजस्थान के लिए भी सबक है। राजस्थान में भी दो पूर्व सीएम विमान हादसों का शिकार हाेते हुए बाल-बाल ही बचे थे। वसुंधरा राजे की सरकार ने तो मुख्यमंत्री के लिए जो विमान बी-200 खरीदा। वही दुर्घटनाग्रस्त होते-होते बचा था। क्रू की लापरवाही के चलते सीएम की मौजूदगी में बड़ा हादसा टला था। जयपुर दिल्ली के बीच उड़ान ही विमान डगमगा गया था। शुक्र रहा लैडिंग गियर ही टूट कर रहा गया। उसके बाद नया का नया विमान वीआईपी को लेकर नहीं उड़ पाया। करोड़ों का विमान कबाड़ हो गया।

अशोक गहलोत के सीएम रहते वर्ष 2011 में सरकारी हेलिकॉप्टर अगस्ता वेस्टलैंड की ब्लैड का कैप उखड़ गया। हेलिकॉप्टर हवा में ही लड़खड़ा गया। आपात लैंडिंग करानी पड़ी। शुक्र है सुरक्षा गार्ड की सावधानी से सीएम बच गए। हाल ही में मौजूदा सीएम भजन लाल शर्मा को लेकर उड़ रहा किराए का हेलिकॉप्टर भी गलत जगह उतर चुका है। कुल मिलाकर खतरा यहां भी कम नहीं है।

गहलोत के हेलिकॉप्टर की आपात लैंडिंग

वर्ष 2011 राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के हेलीकॉप्टर के रोटर ब्लेड में तकनीकी खराबी (टूटने) के कारण नवंबर 2011 में एक बड़ा हादसा टल गया। चूरू जिले के पास चांदकोठी में पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए खेत में आपातकालीन लैंडिंग कराई, जिससे गहलोत और अन्य सवार सुरक्षित बच गए। 

वसुंधरा का खरीदा विमान हो गया कबाड़

वर्ष 2007 राजस्थान की वसुंधरा राजे सरकार में खरीदे गए एयरक्रॉफ्ट किंग एयर बी-200 में बड़ी गड़बड़ी हो गई थी। शुक्र है सीएम तब बच गई। क्रू मैंबर विमान का जनरेटर ऑन करना भूल गए थे। सिस्टम बंद हो गए थे। शुक्र है विमान की लैंडिंग हो गई, हालांकि लैंडिंग गियर तक टूट गया था।

भजन लाल की गलत लैडिंग

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को दिल्ली से फलौदी ले जा रहा एक चार्टर विमान 31 जुलाई 2025 को गलत हवाई पट्टी पर उतर गया। जानकारी के मुताबिक फाल्कन-2000 विमान को फलौदी वायुसेना स्टेशन पर उतरना था, लेकिन पायलटों की चूक के कारण यह फलौदी शहर की सिविल एयरस्ट्रिप पर उतर गया। यह वीआइपी की सुरक्षा में बड़ी लापरवाही है।

यह भी पढ़ें

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पंवार की प्लेन क्रैश में मौत

×