aashram-brought-fame...
बबीता के किरदार से मिली पहचान, इंटीमेट सीन्स बने ब्रेकअप की वजह
अभिनेत्री त्रिधा चौधरी
वेब सीरीज 'आश्रम' से बबीता के किरदार में लोकप्रिय हुईं अभिनेत्री त्रिधा चौधरी ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। हाल ही में एक पॉडकास्ट में उन्होंने बताया कि सीरीज में उनके इंटीमेट सीन्स को लेकर उनके बॉयफ्रेंड को गंभीर आपत्ति थी।
त्रिधा के मुताबिक, उनके एक्स बॉयफ्रेंड चाहते थे कि इन सीन्स को हटाया जाए या बदला जाए। उन्होंने इस संबंध में सीरीज के मेकर्स और डायरेक्टर से भी बात की थी। हालांकि, एक कलाकार होने के नाते त्रिधा ने अपने पेशेवर फैसले से समझौता नहीं किया। अभिनेत्री ने कहा कि इस विवाद का असर उनके रिश्ते पर पड़ा और आखिरकार उनका रिश्ता खत्म हो गया।