Friday, 17 April 2026

Home / City /

a-five-storey-illega...

आखिर गिरा दिया खतरा बनकर झूल रहा 'रावण'

जयपुर में अवैध निर्माण का हश्र, जिसने देखा, उसी ने की प्रशासन की तारीफ, अवैध निर्माण वालों को सबक मिलना चाहिए

News Image

जब बिल्डिंग को गिराया गया तो दूर खड़े लोग वीडियाे बनाकर शेयर करते रहे

जयपुर।

मालवीय नगर जयपुर में गिरने के कगार पर झूलती पांच मंजिला अवैध बिल्डिंग रविवार दोपहर गिरा दी गई। यह निर्माणाधीन अवैध बिल्डिंग अचानक बेसमेंट की खुदाई के दौरान अपनी जगह छोड़ने लगी थी। रविवार को जेडीए, नगर निगम, सिविल डिफेंस की टीम और प्रशासन ने मौजूद रहकर इसे ढहाया। जब बिल्डिंग को गिराया जा रहा था तो हजारों की भीड़ जमा हो गई। लोगों को हालांकि बिल्डिंग से काफी दूर रखा गया, आसपास के मकान-दुकान वालों को भी दूर भेज दिया गया था। लोग वीडियो बनाते रहे। इस बिल्डिंग के गिरने का वीडियो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

ऐसा खतरा खड़ा करने वालों पर दर्ज हो एफआईआर

यह बिल्डिंग अवैध और घटिया निर्माण का बड़ा उदाहरण बन गई। इसकी इंजीनियरिंग सही नहीं थी। वो तो शुक्र से समय सम पता चल गया। पुलिस और प्रशासन ने तुरंत एक्शन ले लिया,अगर कोई ध्यान नहीं देता तो यह किसी भी पल गिरती और बड़ी मास कैजुअल्टी हो सकती थी। मजदूर व आसपास वाले और सड़क पर आने जाने वाले लोग व वाहन इसकी चपेट में आ जाते। हालांकि शनिवार को ही पुलिस ने खतरा भांपते हुए तुरंत इस सड़क से लोगों की आवाजाही बंद कर दी थी। ऐसा अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होनी चाहिए।


पांच नहीं सात मंजिला निकली अवैध बिल्डिंग

मालवीय नगर जयपुर में छोटे से प्लॉट परखड़ी की गई यह अवैध बिल्डिंग पांच नहीं सात मंजिला निकली। इसमें बेसमेंट, स्टिल्ट के बाद चार फ्लोर फोटो में ही नजर आ रहे थे। इसके अलावा रुफ टॉप पर भी पीछे की तरफ एक अतिरिक्त मंजिला का निर्माण किया हुआ था। सड़क किनारे अवैध कॉमर्शियल टाइप का निर्माण बिना जेडीए की अनुमति के कैसे चलता रहा, यह बड़ा सवाल है।

यह भी पढ़ें

मालवीय नगर के शहीद अमित भारद्वाज पेट्रोल पंप वाली सड़क पर निर्माणाधीन पांच मंजिला अवैध बिल्डिंग अपनी जगह छोड़ रही

×