सरपंच-निकला-हनीट्रैप...
अपहरण एवं बंधक बनाकर 10 लाख रुपए वसूलने के मामले में दौसा पुलिस ने अलवर के बिगोता सरपंच कमलेश कुमार मीणा को किया गिरफ्तार
पुलिस गिरफ्त में आया 10 लाख रुपए ऐंठने वाला सरपंच
राजस्थान के दौसा जिले की बसवा थाना पुलिस ने हनीट्रैप के एक मामले में 10 लाख रुपए वसूलने वाले अलवर के टहला में बिगोता ग्राम पंचायत के सरपंच कमलेश कुमार मीना को गिरफ्तार किया है। सरपंच कमलेश अलवर के टहला में बीरपुर गांव का रहने वाला है।
जयपुर रेंज आईजी राहुल प्रकाश (IPS) और एसपी दौसा सागर राणा (IPS) के निर्देशन में उसकी गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया गया था। सीओ बांदीकुई रोहिताश देवंदा ने बताया कि बसवा थाना इंचार्ज सचिन कुमार शर्मा (SI) के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। आरोपी सरपंच कमलेश कुमार पुत्र हरफूल जाति मीना उम्र 35 साल निवासी बीरपुर थाना टहला जिला अलवर हाल संरपच ग्राम पंचायत बिगोता थाना टहला जिला अलवर को गिरफ्तार करने मे सफलता मिली है।
मानपुर का रहने वाला है हनीट्रैप का शिकार फरियादी
इस घटना के संबंध में 11 मई को धर्मपाल मीना पुत्र परसादी लाल जाति मीना उम्र 55 साल निवासी मुडियाखेड़ा थाना मानुपर जिला दौसा ने रिपोर्ट पेश कि एक महिला कॉल आया, खुद का नाम काजल बताया और बोली कि आप एक अच्छे ईमानदार व्यक्ति हैं और मैं एक परेशान अबला महिला। मेरे पति की मौत हो चुकी, एक बेटा व एक बेटी है। जिनका पालन पोषण व सही शिक्षा नहीं दे पा रही हूं, आप मेरी कुछ मदद करो। जिस कई बार उसकी आर्थिक मदद की। इसके बाद उसने एक बार कॉल कर बांदीकुई बुलाया। वहां एक होटल में मिलने बुलाया। एक अन्य होटल के कमरे में ले जाकर खाना खिलाया। खाना खाने के बाद धर्मपाल बेहोश हो गया। उसे होश आया तो महिला खुद के कपड़े खोलने की हरकत करने लगी और 2 लाख रूपए की डिमांड करने लगी। कहने लगी कि झूठे मुकदमें मे फंसा दूंगी। उस समय उसने संभवत: वीडियो बना ली थी।
सरपंच के फार्म हाउस पर बंधक बनाकर रखा
उसके बाद महिला ने कहा कि उसकी स्कूटी पंचर हो गई है। घर तक छोड़ने की बात कहकर महिला होटल सो साथ निकली, आगे चलकर एक बोलरो कार जिसमें 5-6 व्यक्ति बैठे थे, उन्होंने धमकाया और मारपीट कर आंखों पर काली पट्टी बांध दी और बिगोता ने 1-2 किलोमीटर दूर कमलेश मीना सरंपच बिगोता के फार्म हाउस पर ले गये। जहां, संरपच कमलेश मीना ने भी पैसों की डिमांड की और कहा कि 2 लाख रूपये मंगवा ले नहीं तो तुझे मारकर कुए में फेकेंगे। उन्होंने कपड़े खोल दिये व नग्न अवस्था वीडियो बनाने लगे। महिला को पास बैठा दिया और धमकी देने लगे कि तेरी विडियो वायरल कर देंगे। कमरे मे लॉक कर दिया। पैसे की मांग करने लगे। डरा धमका कर 10 लाख रूपये ले लिये ओर 5 लाख एक्स्ट्रा की डिमांड की। नहीं देने पर रेप का मामला दर्ज कराने की धमकी दी थी।
यह भी पढ़ें