सब-इंस्पेक्टर-भर्ती-...
उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा 2021 पेपर लीक प्रकरण में तीन और प्रोबेशनर उपनिरीक्षक गिरफ्तार
इन तीन के पकड़े जाने के बाद अब तक प्रकरण में पकड़े जाने वाले प्रोबशनर्स की संख्या 59 हो गई
जयपुर। उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा 2021 पेपर लीक केस में राजस्थान पुलिस की एसओजी ने तीन प्रोबेशनर सब इंस्पेक्टर परमेश चौधरी, मनोहर लाल और मनोहर सिंह को गिरफ्तार किया है। तीनों प्रदेश के अलग-अलग पुलिस लाइंस में ट्रेनिंग कर रहे थे।
एसओजी राजस्थान के एडीजी वीके सिंह ने बताया कि पेपर लीक मामले के अनुसंधान में पाया गया कि परमेश चौधरी पुत्र हनुमान चौधरी उम्र 26 साल जति जाट निवासी मालियों की ढाणी, ग्राम त्योदा पुलिस थाना सांभर जिला जयपुर ग्रामीण हाल प्रोबेशनर उपनिरीक्षक पुलिस लाइन जिला टोंक, मनोहर सिंह पुत्र वगताराम, जाति जाट उम्र 25 साल, निवासी-ग्राम सेडीया पोस्ट गुन्दाव, पुलिस थाना करड़ा जिला जालोर हाल प्रोबेशनर उपनिरीक्षक पुलिस लाइन कोटा शहर एवं मनोहर लाल पुत्र विरदाराम, जाति लोल विश्नोई, उम्र 26 साल निवासी, वियो का गोलिया ग्राम पुनासा, तहसील भीनमाल, पुलिस थाना भीनमाल जिला जालोर हाल प्रोबेशनर उपनिरीक्षक पुलिस लाइन जिला सिरोही द्वारा पेपर लीक माफिया गिरोह मार्फत परीक्षा पूर्व लीक सॉल्वड पेपर पढ़कर उतीर्ण हुए है। इस परीक्षा में मनोहर सिंह मैरिट क्रमांक 38 पर, मनोहर लाल मैरिट क्रमांक 171 पर और परमेश चौधरी मैरिट क्रमांक 180 पर उपनिरीक्षक के पद पर चयनित होहुए थे। पेपर लीक में उनके खिलाफ साक्ष्य सामने आने पर एसओजी की टीम उन्हें गिरफ्तार कर लाई, जिनसे अनुसंधान जारी है। प्रकरण में अब तक चयनित 59 उपनिरीक्षक सहित कुल 130 अभियुक्त गिरफ्तार किये जा चुके हैं।