Friday, 17 April 2026

Home / Crime /

एसीबी-की-कार्रवाई

13 वर्ष की नौकरी में 19 तबादले वाला रिश्वतखोर एसडीएम

एंटी करप्शन ब्यूरो ने डीग के एसडीएम देवी सिंह और रीडर को 80 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार

News Image

इतने बड़े रिश्वतखोर थे कि एसीबी के आने तक रिश्वत की रकम टेबल पर ही रखी थी

डीग/जयपुर।

एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी धौलपुर ईकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये देवी सिंह उपखण्ड अधिकारी डीग व मुकेश कुमार अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी (रीडर) उपखण्ड कार्यालय डीग द्वारा परिवादी से उसकी स्वंय की विवादित जमीन का रिसिवर आदेश कराने की एवज में एसडीएम के रीडर मुकेश कुमार द्वारा एसडीएम देवी सिंह के कहने पर एक लाख रूपये रिश्वत राशि की मांग की गई। एसीबी की एडीजी स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि परिवादी द्वारा ब्यूरो ईकाई धौलपुर पर रिश्वत राशि लेते हुये रंगे हाथों पकड़वाने बाबत एक प्रार्थना पत्र पेश किया गया। जिस पर रिश्वत मांग का गोपनीय सत्यापन करवाया गया तो रिश्वत मांग सत्यापन में रीडर मुकेश कुमार ने परिवादी से एसडीएम व स्वयं के लिये एक लाख पचास हजार रूपये रिश्वत राशि की मांग की गई, इस पर परिवादी के निवेदन करने पर 80,000 लेने पर सहमत हो गए, एसीबी ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।


13 साल की नौकरी, 19 तबादले


परिवादी से रिश्वत की रकम 80,000 रूपये एसडीएम देवी सिंह के कहने पर रीडर मुकेश कुमार ने उपखण्ड अधिकारी कार्यालय डीग में ही प्राप्त किए। एसीबी ने 80,000 रुपये की राशि मुकेश कुमार रीडर की टेबिल पर रखी हुई बरामद कर ली। इस पर आरोपी मुकेश कुमार (रीडर) व देवी सिंह SDM को मौके पर रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। देवी सिंह भरतपुर का ही रहने वाला है। नायब तहसीलदार भर्ती हुआ था। प्रमोशन पाकर तहसीलदार बना। इसके बाद 2021 में आरएएस बन गया। इसके बाद चौथ का बरवाड़ा, सीमलवाड़ा, राजाखेड़ा और मालाखेड़ा एसडीएम रह चुका। 2024 में डीग में असिस्टेंट कलेक्टर लगा दिया गया। इसके बाद वहीं पदनाम बदल गया। भरतपुर का रहने वाला देवी सिंह अपनी 13 वर्ष की नौकरी में 19 तबादले कराने के बाद भी नहीं सुधरा और आखिरकार एसीबी के चक्कर में आ ही गए।


80 हजार लेकर टेबल पर ही रख लिए।


भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की एडीजी स्मिता श्रीवास्तव के निर्देशन में एसीबी भरतपुर रेंज के डीआईजी राजेश सिंह के सुपरविजन में एसीबी चौकी धौलपुर के एडिशनल एसपी ज्ञान सिंह चौधरी नेतृत्व में ट्रेप कार्रवाई की गई। देवी सिंह उपखण्ड अधिकारी जिला डीग व मुकेश कुमार अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी (रीडर) को 80,000 रू की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। रिश्वत राशि बरामद हो चुकी है। आरोपीगण से पूछताछ व कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा। एसीबी टीमें एसडीएम देवी सिंह की संपत्तियों का पता लगाकर उनका भी आंकलन कर रही है। वह अपनी नौकरी में भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, अलवर जिलों में ही ज्यादातर रहा है।या।

यह भी पढ़ें

डीग का एसडीएम रिकला रिश्वतखोर

×