Saturday, 1 August 2026

Home / Crime /

आगरा-में-अधेड़-की-लाश...

कमरे में बिखरा था खून, बिस्तर पर पड़ी मिली लाश

आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र की कल्पना कॉलोनी में अधेड़ की रहस्यमयी मौत

News Image

कमरे में फैला खून औरबिखरा हुआ सामान बता रहा है कि कुछ तो गड़बड़ जरूर हुई है

आगरा। शनिवार सुबह सिकंदरा थाना क्षेत्र के कल्पना कुंज में अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बदबू आने पर पड़ोसियों द्वारा सूचना पर पहुंची पुलिस ने सबको पोस्टमार्टम भिजवाया। पुलिस ने परिजनों को भी सूचना दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु का कारण पता चल सकेगा। 

फिरोजाबाद जिले के थाना उत्तर क्षेत्र स्थित रैना गांव के रहने वाले 60 वर्षीय राजकुमार 15 दिन पहले ही सिकंदरा थाना क्षेत्र के दहतोरा में कल्पना कुंज कॉलोनी में किराए पर रहने आए थे। कॉलोनी में ही उन्होंने एक दुकान किराए पर ली। 2 दिन से उन्होंने दुकान नहीं खोली थी। शनिवार सुबह घर से बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मकान का मेन गेट में लगा ताला तोड़ा तो देखा कि गद्दे पर अधेड़ का शव डला हुआ है और आसपास खून बिखरा है। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर सबको पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पड़ोस में रहने वाले लोगों ने बताया कि राजकुमार 15 दिन पहले ही यहां किराए पर आए थे। उनके एक लड़का और एक लड़की है, जिनकी शादी हो चुकी है। उनका परिवार फिरोजाबाद में रहता है।

खबरों की अविरल धारा

यह भी पढ़ें
×