जयपुर पहुंची शाही ट्रेन पैलेस ऑन व्हील्स, 70 पर्यटकों का राजस्थानी अंदाज में हुआ स्वागत
ट्रेन में अमेरिका के 50 पर्यटक शामिल
जयपुर पहुंची शाही ट्रेन पैलेस ऑन व्हील्स
राजस्थान की शाही विरासत का अनुभव कराने वाली लग्जरी ट्रेन पैलेस ऑन व्हील्स गुरुवार को 70 पर्यटकों को लेकर जयपुर के गांधीनगर रेलवे स्टेशन पहुंची। यहां पर्यटकों का राजस्थानी परंपरा के अनुसार स्वागत किया गया। लोक कलाकारों की प्रस्तुतियों ने माहौल को उत्सवमय बना दिया। विदेशी मेहमान भी कलाकारों के साथ थिरकते नजर आए।
इस यात्रा में अमेरिकी पर्यटकों की संख्या सबसे ज्यादा रही। कुल 70 यात्रियों में 50 अमेरिका और 5 भारत से हैं। इनके अलावा ब्रिटेन के 3, न्यूजीलैंड के 4, इटली और बेल्जियम के 2-2 तथा फ्रांस और अजरबैजान के 2-2 पर्यटक शामिल हैं।
पैलेस ऑन व्हील्स का सफर दिल्ली के सफदरजंग स्टेशन से शुरू होता है। सात रात और आठ दिन की इस यात्रा में जयपुर के अलावा सवाई माधोपुर, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, जैसलमेर, जोधपुर, भरतपुर और आगरा जैसे पर्यटन स्थलों को शामिल किया गया है। बुधवार शाम रवाना होने वाली ट्रेन अगले बुधवार सुबह दिल्ली लौटती है। इस दौरान पर्यटकों को ऐतिहासिक किलों, महलों, वन्यजीवों और राजस्थान की स्थानीय संस्कृति को करीब से जानने का अवसर मिलता है।
यह भी पढ़ें