rajasthan-dgp-alerts...
डीजीपी के निर्देश पर सड़कों पर आई पुलिस, वाहनों की चैकिंग और निगरानी करती दिखे पुलिस वाले
बड़ी चौपड़ जयपुर पर टूरिस्ट वाहनों को चैक करती पुलिस, जयपुर में भी 2008 में यहीं हुए थे धमाके
जयपुर।
दिल्ली में लाल किला के बाहर हुए विस्फोट के बाद राजस्थान में भी अलर्ट घोषित किया गया है। डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने सभी डीसीपी/एसपी को निर्देश दिए हैं कि वे रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, शॉपिंग मॉल, धार्मिक स्थलों आदि जैसे भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर अत्यधिक सतर्कता बनाए रखें। उन्होंने अधीनस्थ समस्त पुलिस अधिकारियों को कहा है कि अधिकतम पुलिस बल को सड़कों पर तैनात करें तथा अपने बीडीएस (Bomb Disposal Squad) दलों को भी सतर्क रखें। जयपुर शहर में डीजीपी के निर्देश के बाद पुलिस एक्टिव मोड में दिखी। बड़ी चौपड़ पर पुलिसकर्मी वाहनों की चेकिंग करते नजर आए। डीसीपी स्तर के अधिकारी खुद मॉनिटरिंग कर रहे थे।
डीजीपी ने यह भी निर्देश दिए हैं कि सभी एसपी और डीसीपी स्वयं निगरानी रखेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि सभी आवश्यक एहतियाती कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा है कि कमांड सेंटर के सीसीटीवी कैमरों की निगरानी पूरी तरह से की जाए ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि का तुरंत पता लगाया जा सके।सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीमों को भी किसी भी तरह की भ्रामक या गलत सूचना का तुरंत खंडन करने हेतु अलर्ट किया जाए।
उन्होंने समस्त रेंज आईजीपी एवं पुलिस आयुक्त को उपरोक्तानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को निर्देशित किया है।
यह भी पढ़ें