rahul-dravids-son-an...
घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बाद अन्वय का चयन, श्रीलंका में दिखाएंगे दम
राहुल द्रविड का बेटा है अन्वय
भारतीय क्रिकेट के दिग्गज राहुल द्रविड Rahul Dravid के छोटे बेटे अन्वय द्रविड़ अब नीली जर्सी में देश का प्रतिनिधित्व करते नजर आएंगे। बीसीसीआई की जूनियर क्रिकेट समिति ने श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय अंडर-19 टीम का ऐलान किया है, जिसमें 17 वर्षीय अन्वय को वनडे टीम में शामिल किया गया है।
श्रीलंका दौरा 4 जुलाई से शुरू होगा, जहां भारतीय टीम तीन वनडे और दो मल्टी-डे मैच खेलेगी। अन्वय को विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में टीम में मौका मिला है। क्रिकेट फैंस की नजरें अब इस युवा खिलाड़ी पर होंगी, जो अपने पिता की तरह क्रिकेट में बड़ा नाम बनाने की राह पर है।
अन्वय ने हाल ही में विनू मांकड़ ट्रॉफी में कर्नाटक अंडर-19 टीम की कप्तानी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 6 मैचों में 220 रन बनाए, जिसमें नाबाद 82 रन की बेहतरीन पारी भी शामिल रही। इसके अलावा वह इंडिया अंडर-19 बी टीम का भी हिस्सा रह चुके हैं।
दिलचस्प बात यह है कि पिछले साल राहुल द्रविड़ के बड़े बेटे समित द्रविड़ को भी भारत की अंडर-19 टीम में चुना गया था, लेकिन चोट के कारण वह सीरीज नहीं खेल सके थे। अब छोटे बेटे अन्वय को अंतरराष्ट्रीय जूनियर क्रिकेट में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला है।
यह भी पढ़ें