पुलिस ने ऐसी खाल खींची की बिलबिला उठा बदमाश
मेरठ होटल कांड: एनकाउंटर में घायल हुआ बदमाश गिड़गिड़ाता रहा, सर गलती हो गई, अब नहीं होगी कभी भी
पुलिस वाले जब बदमाश को ले जा रहे थे, वो गिड़गिड़ा रहा था
उत्तर प्रदेश के मेरठ में चर्चित होटल कांड को लेकर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी सलमान को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। एनकाउंटर के दौरान सलमान के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। गिरफ्तारी के बाद उसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक पुलिस वाला कपड़ों के ऊपर से ही उसकी खाल खींच रहा है और बदमाश बिलबिला रहा है। रोते हुए अपनी गलती के लिए माफी मांगता नजर आ रहा है।
वीडियो में सलमान कहता सुनाई दे रहा है, 'सर, गलती हो गई, माफ कर दो।' आरोपी की गिरफ्तारी के बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
युवती को होटल में बंधक बनाने का आरोप
दरअसल, सलमान पर एक हिंदू युवती को होटल में बंधक बनाकर रखने और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवती पर शादी करने का दबाव भी बना रहा था। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की थी, लेकिन आरोपी फरार हो गया था।
एनकाउंटर के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस लगातार सलमान की तलाश कर रही थी। इसी दौरान उसका पुलिस से सामना हुआ और एनकाउंटर के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ में घायल सलमान को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच में जुटी है।
यह भी पढ़ें