मुख्य सामग्री पर जाएं

Friday, 30 October 2026

Home / फिल्मी /

ऑस्कर 2027 में भारत की ऑफिशियल एंट्री बन...

ऑस्कर 2027 में भारत की ऑफिशियल एंट्री बनी मराठी फिल्म ‘गोंधल’

बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में करेगी भारत का प्रतिनिधित्व

मराठी मूवी 'गोंधल' ऑस्कर में भारत की ऑफिशियल एंट्री

मराठी मूवी 'गोंधल' ऑस्कर में भारत की ऑफिशियल एंट्री

मराठी फिल्म ‘गोंधल’ को 99वें एकेडमी अवॉर्ड्स यानी ऑस्कर 2027 के लिए भारत की ऑफिशियल एंट्री चुना गया है। फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया (FFI) ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की। फिल्म का चयन इस साल ऑस्कर के लिए भेजी गई 33 भारतीय फिल्मों में से किया गया है।

संतोष डावखर के लेखन और निर्देशन में बनी यह फिल्म महाराष्ट्र की पारंपरिक ‘गोंधल’ लोक परंपरा और धार्मिक अनुष्ठान की पृष्ठभूमि पर आधारित साइकोलॉजिकल थ्रिलर है। फिल्म को ऑस्कर की बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में भेजा जाएगा।

रिश्तों और रहस्यों के बीच बुनी कहानी

फिल्म की कहानी नवविवाहित आनंद और सुमन के घर होने वाले रातभर चलने वाले गोंधल अनुष्ठान के इर्द-गिर्द घूमती है। अनुष्ठान के दौरान गांव के पुराने विवाद, व्यक्तिगत रंजिश और तनाव सामने आने लगते हैं, जिसके बाद कहानी सस्पेंस और क्राइम ड्रामा का रूप लेती है।

फिल्म में किशोर कदम, इशिता देशमुख, योगेश सोहणी, निषाद भोईर और अन्य कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इसका संगीत दिग्गज संगीतकार इलैयाराजा ने तैयार किया है।

खबरों की अविरल धारा


IFFI में मिल चुका है बड़ा सम्मान

‘गोंधल’ के निर्देशक संतोष डावखर को 2025 में 56वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) में फिल्म के लिए सिल्वर पीकॉक फॉर बेस्ट डायरेक्टर से सम्मानित किया गया था।

यह भी पढ़ें