मुख्य सामग्री पर जाएं

Tuesday, 3 November 2026

Home / सिटी /

'अपना होम ग्राउंड' फेम रैपर हरमीत की जयप...

'अपना होम ग्राउंड' फेम रैपर हरमीत की जयपुर में लाइव परफॉर्मेंस

अपेक्स यूनिवर्सिटी की फ्रेशर्स पार्टी 2026 में मचाया धमाल

फ्रेशर्स पार्टी इन अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर

फ्रेशर्स पार्टी इन अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर

अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर में स्टूडेंट वेलफेयर विंग की ओर से फ्रेशर्स-2026 का आयोजन किया गया। संगीत, नृत्य, फैशन और मनोरंजन से सजे इस समारोह में विद्यार्थियों ने जमकर मस्ती की। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण एमटीवी हसल-5 (अपना होम ग्राउंड) फेम रैपर हरमीत की लाइव परफॉर्मेंस रही। हरमीत ने अपने लोकप्रिय ट्रैक्स ‘झूठ’, ‘रोटी’, ‘बंजारे’, ‘लेट गो’ और ‘अपना-अपना आसमान’ के जरिए रैप और गायकी का शानदार संगम पेश किया। उनके दमदार रैप, शानदार म्यूजिक और जोशीले अंदाज ने युवाओं में जबरदस्त उत्साह भर दिया। प्रस्तुति के दौरान विद्यार्थी संगीत की धुनों पर झूमते नजर आए और पूरा परिसर तालियों व उत्साह से गूंज उठा।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने गायन, नृत्य और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने तालियों के साथ उनका उत्साह बढ़ाया।

खबरों की अविरल धारा

यह भी पढ़ें