MI रोड पर खड़ी कार में लगी आग, कचरा जलाने के दौरान भड़की लपटें
आकाशवाणी के पास हुआ हादसा
खड़ी कार में लगी आग
जयपुर के व्यस्त MI रोड पर सोमवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आकाशवाणी के पास सड़क किनारे खड़ी हुंडई कार में अचानक आग लग गई। घटना सोमवार शाम करीब 4:30 बजे की है। बताया जा रहा है कि सड़क किनारे कचरा जलाया जा रहा था। इसी दौरान आग फैलकर कार तक पहुंच गई और देखते ही देखते उसने वाहन को अपनी चपेट में ले लिया।
विधायकपुरी थाना प्रभारी महेश चंद शर्मा के अनुसार, आग की लपटें देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आसपास खड़ी दूसरी गाड़ियों को भी तुरंत हटाया गया।
पानी के टैंकर से बुझाई आग
मौके पर मौजूद विधायकपुरी थाने के कॉन्स्टेबल रवि तंवर और स्थानीय लोगों ने पानी के टैंकर की मदद से करीब 15 से 20 मिनट में आग पर काबू पाया। बताया गया कि दमकल की गाड़ी समय पर नहीं पहुंच सकी। घटना के कारण MI रोड पर कुछ देर यातायात प्रभावित रहा। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
यह भी पढ़ें