मुख्य सामग्री पर जाएं

Saturday, 31 October 2026

Home / बिजनेस /

युद्ध के तनाव में सोने की चमक हुई फीकी,...

युद्ध के तनाव में सोने की चमक हुई फीकी, कीमतों में बड़ी गिरावट

निवेशकों की बदली रणनीति, सोना-चांदी हजारों रुपये सस्ता

बाजार में बढ़ी हलचल

बाजार में बढ़ी हलचल

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर अब सर्राफा बाजार पर भी दिखाई देने लगा है। पिछले कुछ दिनों से रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा सोना अब तेजी से नीचे आ रहा है। सोमवार को सोने की कीमत में एक दिन में बड़ी गिरावट दर्ज की गई, जबकि चांदी के भाव भी लुढ़क गए।

बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव 10 ग्राम पर 3,470 रुपए घट गया है। वहीं चांदी भी एक झटके में 15,748 रुपए तक सस्ती हो गई।

विशेषज्ञों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय हालात को देखते हुए निवेशक फिलहाल सतर्क रुख अपना रहे हैं। अनिश्चित माहौल में कई लोग बाजार से पैसा निकालकर नकदी रखना पसंद कर रहे हैं, जिसका असर सोने-चांदी की कीमतों पर पड़ रहा है।

बाजार की नजर अब मिडिल ईस्ट पर

खबरों की अविरल धारा

इजरायल-ईरान तनाव के बीच वैश्विक बाजारों में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। ऐसे में आने वाले दिनों में सोने और चांदी के दामों में और बदलाव देखने को मिल सकता है। फिलहाल कीमती धातुओं की कीमतें अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम के साथ-साथ निवेशकों के रुख पर निर्भर रहेंगी।

यह भी पढ़ें