Friday, 18 September 2026

Home / Business /

PF-limit-raised-from...

PF की लिमिट ₹15 हजार से बढ़कर ₹25 हजार

केंद्रीय कैबिनेट के फैसले से 51 लाख से ज्यादा कर्मचारी EPFO के दायरे में आएंगे

News Image

PF की लिमिट ₹15 हजार से बढ़कर ₹25 हजार

केंद्रीय कैबिनेट ने बुधवार को EPFO में अनिवार्य कवरेज की वेतन सीमा ₹15 हजार से बढ़ाकर ₹25 हजार प्रति माह करने को मंजूरी दी है। सरकार के मुताबिक, इससे 51 लाख से ज्यादा अतिरिक्त कर्मचारी PF, पेंशन और बीमा जैसी सामाजिक सुरक्षा सुविधाओं के दायरे में आएंगे।

यह बदलाव 17 सितंबर 2026 से लागू होने की जानकारी सामने आई है।

सैलरी पर क्या असर होगा?

  • ₹25 हजार तक वेतन: नई सीमा के दायरे में आने वाले पात्र कर्मचारियों को EPFO कवरेज मिलेगा।
  • ₹15 हजार से ₹25 हजार के बीच: ऐसे कर्मचारियों को अब अनिवार्य सामाजिक सुरक्षा कवरेज का फायदा मिलेगा, जो पहले मौजूदा सीमा के कारण इससे बाहर रह सकते थे।
  • ₹25 हजार से ज्यादा: नई सीमा से ऊपर की सैलरी वाले कर्मचारियों के लिए PF कवरेज के नियम अलग हो सकते हैं। केवल सीमा बढ़ने का मतलब यह नहीं है कि हर कर्मचारी की पूरी सैलरी पर PF अपने आप कटेगा।

ऐसे समझिए-

अगर PF के लिए मान्य वेतन ₹20,000 है और 12% कर्मचारी योगदान लागू होता है, तो कर्मचारी के हिस्से से ₹2,400 कटेंगे। इतनी ही राशि का नियोक्ता योगदान भी होगा, हालांकि नियोक्ता के हिस्से का एक भाग पेंशन में जाता है। अगर मान्य वेतन ₹25,000 है, तो 12% के हिसाब से कर्मचारी और नियोक्ता का योगदान ₹3,000-₹3,000 होगा।

यह भी पढ़ें
×