टेस्ला ने दिखाई उड़ने वाली रोडस्टर कार, हवा में पलटकर सुरक्षित उतरी
0.81 सेकेंड में 97 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने का दावा
टेस्ला की रोडस्टर कार
इलॉन मस्क की कंपनी टेस्ला ने 16 अक्टूबर को अपनी दूसरी पीढ़ी की रोडस्टर कार का डेमो दिखाया। प्रदर्शन के दौरान कार घुमावदार रैंप पर चढ़ी, उल्टी हुई और हवा में कलाबाजियां खाते हुए सुरक्षित जमीन पर उतर गई। मस्क ने सफल लैंडिंग के बाद कहा, “चलिए, यह काम कर गया।”
मस्क के मुताबिक, टेस्ला और स्पेसएक्स के इंजीनियरों ने मिलकर यह तकनीक विकसित की है। कार में रॉकेट जैसे थ्रस्टर्स, अल्ट्रा-हाई प्रेशर एयर टैंक और हवा में नियंत्रण के लिए विशेष प्रणालियां हैं। दावा है कि यह महज 0.81 सेकेंड में 97 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।
मस्क ने कहा कि रोडस्टर को मैन्युअली चलाना होगा और यह व्यावहारिक कार होगी। इसका उत्पादन 2028 में शुरू होने की बात कही गई है। बुकिंग के लिए 50 हजार डॉलर, यानी करीब 48 लाख रुपए जमा करने होंगे। कंपनी की वेबसाइट के अनुसार, यह राशि पूरी तरह रिफंडेबल है।
यह भी पढ़ें