सोना-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, चांदी 9,134 और सोना 2,201 रुपए सस्ता
फेस्टिव सीजन में खरीदारों को मिली राहत
चांदी 9,134 और सोना 2,201 रुपए सस्ता
फेस्टिव सीजन में सोना-चांदी खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। कीमतों में लगातार गिरावट का दौर जारी है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, एक किलो चांदी 9,134 रुपए सस्ती होकर 1.81 लाख रुपए पर आ गई। गुरुवार को इसकी कीमत 1.90 लाख रुपए थी।
वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 2,201 रुपए गिरकर 1.41 लाख रुपए रह गया है।
इस महीने सोना-चांदी हुए इतने सस्ते
अक्टूबर में अब तक चांदी 39,485 रुपए और सोना 8,084 रुपए सस्ता हो चुका है। 1 अक्टूबर को चांदी 2.20 लाख रुपए प्रति किलो और सोना 1.48 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम था।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर की मजबूती और ऊंचे भाव पर बड़े निवेशकों की बिकवाली को कीमतों में गिरावट की वजह माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें