Saturday, 1 August 2026

Home / Business /

gold-gets-cheaper-si...

सोना हुआ सस्ता, चांदी भी लुढ़की; क्या खरीदारी का यही सही समय है?

सोना 3 हजार रुपए से ज्यादा और चांदी करीब 8 हजार रुपए तक सस्ती

News Image

निवेशकों और ग्राहकों को राहत, सोने-चांदी की कीमतों में तेज गिरावट

भारतीय घरों में सोना सिर्फ एक धातु नहीं, बल्कि भावनाओं और निवेश का भी हिस्सा माना जाता है। खासकर महिलाओं के लिए सोने के गहनों का आकर्षण हमेशा बना रहता है। ऐसे में अगर आप भी सोना या चांदी खरीदने का इंतजार कर रहे थे, तो आज का दिन राहत लेकर आया है। शुक्रवार को सोना और चांदी दोनों के दामों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने की कीमत में 3 हजार रुपए से ज्यादा की कमी देखने को मिली, जबकि चांदी करीब 8 हजार रुपए तक सस्ती हो गई।

देश के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव लगभग 1.46 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास रहा। वहीं चांदी का भाव करीब 2.30 लाख रुपए प्रति किलो के स्तर पर कारोबार करता दिखा। बाजार जानकारों का मानना है कि हालिया गिरावट से खरीदारी करने वालों को राहत मिली है। हालांकि निवेश के नजरिए से खरीदारी का फैसला करने से पहले बाजार की चाल और अपने बजट को ध्यान में रखना जरूरी है।फिलहाल इतना जरूर कहा जा सकता है कि जो लोग लंबे समय से सोना-चांदी खरीदने का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए यह गिरावट एक अच्छा अवसर साबित हो सकती है।

×