Thursday, 17 September 2026

Home / Crime /

an-official-from-the...

फरियादी को कार में बिठाकर डेश बोर्ड में रखवाई रिश्वत, फिर भी पकड़ा गया पटवारी

पटवार हल्का उंचा तहसील जहाजपुर जिला भीलवाडा को 20,000 रूपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

News Image

एसीबी की गिरफ्त में आया पटवारी भंवर सिंह

कोर्ट के आदेश के बावजूद जमीन की डिक्री करने के बदले रिश्वत लेने के लिए पटवारी ने दिमाग तो लगाया, लेकिन बच नहीं पाया। उसने फरियादी को कार में बिठाया, कार चलाते हुए कहा कि 20 हजार रुपए डेशबोर्ड में रख दो। फरियादी ने रूपए डेशबोर्ड में रख दिए, तो उसे रास्ते में उतारकर कार भगाने लगा, पर एसीबी टीम ने घेर लिया। रुपए बरामद हो गए।

एसीबी ने टोंक में भंवर सिंह पटवारी पटवार हल्का उंचा तहसील जहाजपुर जिला भीलवाडा को 20,000 रूपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। एसीबी मुख्यालय जयपुर के निर्देश पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो टोंक इकाई द्वारा कार्यवाही करते हुये आरोपी भंवर सिंह हाल पटवारी पटवार हल्का उंचा तहसील जहाजपुर जिला भीलवाडा को 20,000 रूपये रिश्वत राशि लेते हुए टोंक में गिरफ्तार किया गया।

एसीबी के डीजी गोविन्द गुप्ता ने बताया कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो टोंक को एक शिकायत एसीबी की हेल्पलाइन नंबर 1064 के माध्यम से मिली थी। न्यायालय के निर्णय की पालना में परिवादी के पिताजी के पक्ष में डिक्री करने की एवज में पटवारी द्वारा 20,000 रूपये रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा था। मांग सत्यापन के दौरान ही परिवादी से जमीन की डिक्री करने की एवज में 20,000 रूपये रिश्वत राशि की मांग कर रिश्वत राशि लेने की सहमति दी।

खबरों की अविरल धारा

जिस पर एसीबी के नारायण टोगस डीआईजी पुलिस अजमेर रेंज के सुपरविजन में टी.एल.ओ. ऋषिकेश मीणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो टोंक ने ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी भंवर सिंह हाल पटवारी पटवार हल्का उंचा तहसील जहाजपुर जिला भीलवाडा द्वारा परिवादी को अपनी कार में बैठाकर रिश्वत राशि अपने कार के डेश बॉक्स में रखवायी जहां से रिश्वत राशि बरामद हुई। आरोपी को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें

जयपुर में पटवारी के रिश्वत का रेट ₹30 लाख

×