Urban-Service-Camps–...
12 जून से 15 जुलाई तक आयोजित होंगे "शहरी सेवा शिविर–2026"
जयपुर विकास प्राधिकरण, जयपुर
जयपुर। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की सुशासन एवं जनकल्याण की भावना तथा नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा के मार्गदर्शन में जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा आमजन को त्वरित राहत प्रदान करने एवं विभिन्न नागरिक सेवाओं से संबंधित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के लिए शहरी सेवा शिविर–2026 का आयोजन किया जाएगा।
जयपुर डेवलपमेंट कमिश्नर सिद्धार्थ महाजन ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार जविप्रा परिसर स्थित नागरिक सेवा केन्द्र में 12 जून 2026 से 15 जुलाई 2026 तक प्रतिदिन सुबह 9:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक जोनवार शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविरों में विभिन्न जोनों से संबंधित लंबित प्रकरणों का मौके पर निस्तारण करते हुए नागरिकों को त्वरित राहत प्रदान की जाएगी।
शिविर, कब और कहां के लिए?
लीज, नामांतरण, पट्टा आवंटन पत्र
शिविरों में भू-प्रबंधन, लीज, नामांतरण, पट्टा, आवंटन, भवन निर्माण स्वीकृति, राजस्व वसूली, संस्थागत एवं आवासीय प्रकरणों सहित विभिन्न नागरिक सेवाओं से संबंधित मामलों का प्राथमिकता से निस्तारण किया जाएगा। शिविरों के दौरान प्राप्त आवेदनों पर यथासंभव उसी दिन कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
नागरिकों से अपील
जयपुर विकास प्राधिकरण ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने संबंधित जोन की निर्धारित तिथि पर नागरिक सेवा केन्द्र में आयोजित शिविर में उपस्थित होकर अपने लंबित प्रकरणों का निस्तारण करवाएं तथा राज्य सरकार की इस जनहितकारी पहल का अधिकतम लाभ उठाएं।
यह भी पढ़ें