Sunday, 2 August 2026

Home / Crime /

Speed-​​wreaks-havoc...

रफ्तार का कहर: पुष्कर के धोरों में सफारी जीप पलटी

एक ही परिवार के 18 लोग घायल

News Image

सभी घायल अजमेर के जेएलएन अस्पताल में भर्ती

पुष्कर के रेतीले धोरों में गुरुवार को डेजर्ट सफारी के दौरान बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार जीप पलटने से उदयपुर से घूमने आए एक ही परिवार के 18 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अजमेर के जेएलएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

परिजनों का आरोप है कि चालक तेज गति से जीप चला रहा था। मना करने के बावजूद उसने रफ्तार कम नहीं की। ज्यादा लोग होने पर दो गाड़ियों की मांग भी की गई थी, लेकिन सभी को एक ही जीप में बैठा दिया गया।

खबरों की अविरल धारा

पुलिस हादसे की जांच कर रही है। बता दें कि पुष्कर में डेजर्ट सफारी के दौरान पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। कई वाहनों पर सुरक्षा नियमों की अनदेखी के आरोप लगते रहे हैं।

यह भी पढ़ें
×