Friday, 17 April 2026

Home / Crime /

SI-भर्ती-परीक्षा-202...

एसआई भर्ती परीक्षा पेपर लीक में अब तक 56...

SI भर्ती परीक्षा 2021 पेपर लीक मामले में चित्तौड़गढ पुलिस लाइन से प्रोबेशनर SI कैलाश कुमार जांगू गिरफ्तार, अब तक 56 ट्रेनी एसआई हो चुके गिरफ्तार

News Image

कैलाश कुमार जांगू को एसओजी टीम जयपुर ले आई है, उससे चल रही है पूछताछ

जयपुर। राजस्थान पुलिस SI भर्ती परीक्षा-2021 पेपर लीक मामले में अब तक 56 चयनित SI सहित कुल 127 अभियुक्त गिरफ्तार किये जा चुके हैं। एसओजी ने शुक्रवार को 56वें ट्रेनी एसआई कैलाश कुमार जांगू को को गिरफ्तार किया है। वह इससे पहले पटवारी, जेल प्रहरी, दिल्ली पुलिस कांस्टेबल और SI भर्ती 2018 में असफल रहा था। राजस्थान पुलिस SI भर्ती में वह परीक्षा से पहले ही मिले साल्वड पेपर पढ़कर वह मैरिट क्रमांक 25 पर उपनिरीक्षक के पद पर चयनित हाे गया था।

राजस्थान में पेपर लीक और नकल माफिया की कब्र खोदने वाले SOG के एडीजी वीके सिंह ने बताया कि कैलाश कुमार जांगू पुत्र बाबूराम विश्नोई निवासी 198, कराड़ी नाड़ी, लाछीवाड़ का गोलिया, पोस्ट सुरावा, पुलिस थाना सांचौर, जिला जालोर को गिरफ्तार किया है। उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा 2021 की दोनों पारियों की लिखित परीक्षा 15 सितंबर 2021 को हुई थी। कैलाश जांगू ने परीक्षा पूर्व पेपर लीक गिरोह के मार्फत लीक सॉल्वड पेपर पढ़कर गलत तरीके से चयनित हुआ है। जिसके क्रम में आरपीएससी अजमेर से कैलाश कुमार के उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा 2021 की लिखित परीक्षा के प्राप्तांकों का विवरण प्राप्त किया गया। जिसमें कैलाश कुमार के हिन्दी विषय में 180.94 एवं सामान्य ज्ञान विषय में 167.89 अंक कुल 348.83 अंक प्राप्त किये एवं मैरिट क्रमांक 25 पर उपनिरीक्षक के पद पर चयनित हुआ। एसओजी में प्रकरण दर्ज होने के बाद अनुसंधान के दौरान राजस्थान पुलिस अकादमी जयपुर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षुओं का उक्त भर्ती परीक्षा के लिखित परीक्षा में आये प्रश्न पत्रों के अनुसार फिर से परीक्षा ली गई थी। कैलाश कुमार उपनिरीक्षक की लिखित परीक्षा में प्राप्तांकों एवं विभाग द्वारा उन्ही प्रश्न पत्रों से फिर से ली गई परीक्षा के प्राप्तांकों में भारी अन्तर पाया गया। अभियुक्त कैलाश कुमार द्वारा दसवीं कक्षा में 53 प्रतिशत, बारहवीं कक्षा में 60 प्रतिशत एवं स्वयंपाठी के रूप में स्नातक में 61 प्रतिशत अंक प्राप्त किये गये है। अभियुक्त कैलाश कुमार द्वारा पटवारी भर्ती 2015, जेल प्रहरी परीक्षा, कानिस्टेबल भर्ती परीक्षा, दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा, SI भर्ती परीक्षा 2018 में भी शामिल हुआ था। उनमें वह असफल रहा था। अनुसंधान में पता चला कि कैलाश कुमार द्वारा पेपर लीक गिरोह के जरिए SI पुलिस भर्ती परीक्षा 2021 की लिखित परीक्षा से पहले ही मिले लीक सॉल्वड पेपर को पढ़कर एग्जाम दिया था। गलत तरीके से उपनिरीक्षक के पद पर चयनित होना पाए जाने पर शुक्रवार 19 सितम्बर 2025 को गिरफ्तार किया गया है। कैलाश कुमार वर्तमान में पुलिस लाइन, चित्तौड़गढ़ में पुलिस उप निरीक्षक (प्रोबेशनर) है। जिससे अनुसंधान जारी है। SI भर्ती पेपर लीक में अब तक 56 चयनित SI सहित कुल 127 अभियुक्त गिरफ्तार किये जा चुके हैं।

×