Thursday, 17 September 2026

Home / Crime /

Charas-smuggler-absc...

17 साल से फरार 25 हजार का इनामी चरस तस्कर जम्मू-कश्मीर से गिरफ्तार

राजस्थान ANTF ने चलाया था ‘विषधरासिम’ ऑपरेशन

News Image

25 हजार का इनामी चरस तस्कर जम्मू-कश्मीर से गिरफ्तार

राजस्थान पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने 17 साल से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी चरस तस्कर शबीर अहमद खान उर्फ हाजी को गिरफ्तार किया है। आरोपी जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग का रहने वाला है। ANTF ने उसे 14 सितंबर को अनंतनाग से पकड़ा।

ANTF आईजी विकास कुमार के अनुसार, आरोपी पर नजर रखने के लिए टीम ने ऑपरेशन ‘विषधरासिम’ के तहत कभी बाइक राइडर तो कभी मजदूर बनकर जानकारी जुटाई।

नशे का नेटवर्क

साल 2009 में दिल्ली-अहमदाबाद ट्रेन में चरस की बड़ी खेप पकड़े जाने के बाद राजस्थान पुलिस ने कश्मीर से गुजरात तक फैले नेटवर्क का खुलासा किया था। इसमें हाजी को प्रमुख सूत्रधार बताया गया। कार्रवाई की भनक लगते ही वह फरार हो गया और ठिकाने बदलकर रहने लगा।

जांच में सामने आया कि शबीर ने चरस तस्करी अपने पिता से सीखी थी। उसके पिता सिविल कॉन्ट्रेक्टर होने के साथ चरस की तस्करी से भी जुड़े थे।

खबरों की अविरल धारा

शबीर ने कुछ समय MR की नौकरी भी की। इसी दौरान चरस के ग्राहकों से संपर्क हुआ और उसने सप्लाई शुरू कर दी।

निगरानी के बाद दबिश

टीम को उसकी ग्रे ऑल्टो कार की जानकारी मिली। करीब तीन दिन निगरानी के बाद कार दिखाई दी। बाइक से पीछा कर टीम उसके घर तक पहुंची। स्थानीय पुलिस की मदद से घर पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें
×