Saturday, 1 August 2026

Home / Crime /

Business-worth-₹11.9...

दूसरे के पैन कार्ड का दुरूपयोग कर 11.95 करोड़ का कारोबार

बिजनेस शुरू करने की तैयारी में खुला फर्जी जीएसटी रजिस्ट्रेशन का मामला

News Image

पैन कार्ड दुरुपयोग का शिकार अंकित यादव

अलवर की एक कृषि कंपनी में कार्यरत सुपरवाइजर के पैन कार्ड का दुरुपयोग कर दिल्ली में फर्म संचालित करने का मामला सामने आया है। पीड़ित अंकित यादव को इसका पता तब चला, जब वह अपना कारोबार शुरू करने के लिए चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) के पास पहुंचा। जांच में सामने आया कि उसके पैन कार्ड पर पहले से जीएसटी रजिस्ट्रेशन मौजूद है।

जानकारी जुटाने पर पता चला कि दिल्ली स्थित आकांक्षा सिंथेटिक्स नाम की फर्म उसके पैन कार्ड का इस्तेमाल कर रही है। शिकायत के अनुसार, वर्ष 2023-24 में 2.62 करोड़ रुपए और 2024-25 में 9.33 करोड़ रुपए का कारोबार उसके नाम पर दर्ज है। यानी दो वर्षों में करीब 11.95 करोड़ रुपए का लेनदेन दिखाया गया।

पीड़ित ने बताया कि उसने कभी जीएसटी रजिस्ट्रेशन नहीं कराया और न ही उसके नाम से कोई व्यवसाय संचालित होता है। कोर्ट के आदेश पर 29 जुलाई को अरावली विहार थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार ने बताया कि पैन कार्ड के दुरुपयोग से जुड़े पूरे मामले की जांच की जा रही है।

खबरों की अविरल धारा


यह भी पढ़ें
×