मुख्य सामग्री पर जाएं

Friday, 30 October 2026

Home / टेक /

मोबाइल पर कॉल आने पर 1 नवंबर से दिखेगा अ...

मोबाइल पर कॉल आने पर 1 नवंबर से दिखेगा अनजान कॉल करने वाले का नाम

4G-5G नेटवर्क पर लागू होगी नई सुविधा

फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम

फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम

अब मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल आने पर कॉल करने वाले का नाम भी स्क्रीन पर दिखाई देगा। केंद्र सरकार ने इसके लिए कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन (CNAP) सुविधा लागू करने की तैयारी की है। दूरसंचार विभाग ने टेलिकॉम कंपनियों को 1 नवंबर 2026 से सभी 4G और 5G मोबाइल नेटवर्क पर यह सेवा अनिवार्य करने के निर्देश दिए हैं।

नई व्यवस्था के तहत, अगर कॉल करने वाले का नंबर मोबाइल में सेव है, तो कॉन्टैक्ट लिस्ट में दर्ज नाम दिखाई देगा। वहीं, नंबर सेव नहीं होने पर सिम लेते समय दर्ज कराया गया नाम स्क्रीन पर दिखेगा। इसके लिए यूजर्स को अलग से कोई सेटिंग या सर्विस एक्टिवेट नहीं करनी होगी।

इस सुविधा का उद्देश्य अनजान कॉल करने वालों की पहचान आसान बनाना और फर्जी कॉल के जरिए होने वाली धोखाधड़ी पर अंकुश लगाने में मदद करना है। हालांकि, कॉलर का नाम दिखने मात्र से किसी कॉल की विश्वसनीयता की पूरी पुष्टि नहीं होगी।

यह भी पढ़ें