call-to-slow-down-ai...
AI के जोखिमों से निपटने के लिए सरकारों को चाहिए पर्याप्त समय
AI डेवलपमेंट की रफ्तार धीमी की जाए
AI कंपनी एंथ्रोपिक के सीईओ डेरियो अमोदेई ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मॉडल्स के विकास की तेज रफ्तार को नियंत्रित करने और उनकी कड़ी निगरानी की जरूरत बताई है। उन्होंने अपने नए निबंध ‘वी मस्ट पेस द फ्रंटियर’ में AI से जुड़े संभावित खतरों को गंभीर बताते हुए कहा कि कंपनियों और सरकारों को इन जोखिमों से निपटने के लिए पर्याप्त समय मिलना जरूरी है।
अमोदेई की इस चिंता को ओपन एआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन और xAI के मालिक इलॉन मस्क का भी समर्थन मिला है।यह चर्चा ऐसे समय में सामने आई है, जब हाल ही में एंथ्रोपिक छोड़ने वाले एक रिसर्चर ने AI की मौजूदा रफ्तार को लेकर गंभीर चेतावनी दी थी। रिसर्चर का कहना था कि अगर AI के विकास की गति पर नियंत्रण नहीं किया गया, तो अगले दो वर्षों में मानव अस्तित्व के सामने बड़ा संकट खड़ा हो सकता है।