Tuesday, 15 September 2026

Home / Tech /

meta-bows-to-the-ind...

भारत सरकार के सामने झुका मेटा, मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी

चेतावनी के बाद सरकार और मेटा अधिकारियों के बीच दिल्ली में हुई बैठक

News Image

मेटा चीफ ग्लोबल अफेयर्स ऑफिसर जोएल कापलान अपनी टीम के साथ

 मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने भारत सरकार से चाइल्ड सेक्सुअल एब्यूज मैटेरियल (CSAM), डीपफेक कंटेंट और प्लेटफॉर्म के संचालन में हुई चूकों को लेकर माफी मांगी है। यह जानकारी समाचार एजेंसियों ने सूत्रों के हवाले से दी है। इससे पहले संसदीय समिति ने मेटा को तीन दिन के भीतर बिना शर्त माफी मांगने को कहा था। समिति ने चेतावनी दी थी कि ऐसा नहीं होने पर भारत में कंपनी को मिलने वाली कानूनी सुरक्षा और कुछ नियामकीय छूट पर पुनर्विचार किया जा सकता है।

इसी मामले में सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) मंत्रालय और मेटा के अधिकारियों के बीच दिल्ली में दो दिवसीय बैठक चल रही है। सरकार ने मेटा की ग्लोबल टीम को भी तलब किया है। सूत्रों के अनुसार, सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस फेसबुक वीडियो को कुछ समय के लिए हटाए जाने से भी नाराज थी, जिसमें उन्होंने 23 जुलाई को पेपर लीक को गंभीर समस्या बताते हुए ऐसे मामलों के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट की जरूरत पर जोर दिया था। बाद में मेटा ने यह वीडियो दोबारा फेसबुक पर डाल दिया।

यह भी पढ़ें
×