Tuesday, 15 September 2026

Home / Tech /

chatgpt-for-teens-a-...

टीनएजर्स के लिए ChatGPT का नया वर्जन ChatGPT for Teens लॉन्च

पढ़ाई में करेगा मदद, सीधे जवाब की जगह देगा स्टेप-बाय-स्टेप गाइडेंस

News Image

टीनएजर्स के लिए ChatGPT का नया वर्जन लॉन्च

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते इस्तेमाल के बीच टीनएजर्स की सुरक्षा को लेकर OpenAI ने नया कदम उठाया है। कंपनी ने 13 से 17 साल के बच्चों के लिए ChatGPT for Teens लॉन्च किया है। इसे खासतौर पर टीनएजर्स की जरूरतों और सेफ्टी को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इस वर्जन का खास फीचर स्टडी मोड है। इसमें ChatGPT होमवर्क का सीधा जवाब देने के बजाय बच्चों को सवाल समझने और उसे स्टेप-बाय-स्टेप हल करने में मदद करेगा। इसका मकसद बच्चों में खुद सोचकर समस्या हल करने की आदत विकसित करना है।

OpenAI के अनुसार, अगर सिस्टम को लगे कि कोई टीनएजर पढ़ाई से बचने के लिए सिर्फ शॉर्टकट या सीधा उत्तर चाहता है, तो उसे दोबारा स्टडी मोड की ओर गाइड किया जाएगा। कंपनी ने यह कदम AI चैटबॉट्स के टीनएजर्स की सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले संभावित असर को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच उठाया है।

×