राजस्थान-में-मतदाता-...
राजस्थान में निर्वाचन विभाग ने मतदाताओं के लिए शुरू की अनोखी सुविधा
राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने वीसी से समीक्षा की
जयपुर। राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने शुक्रवार को विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर समीक्षा की। उन्होंने शासन सचिवालय से वीसी के जरिए सभी संभागीय आयुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिए।मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा एकीकृत ECINet ऐप / वेबसाइट लॉन्च की गयी है। इसमें ‘बुक ए कॉल विद BLO’ का भी फीचर उपलब्ध है, जिसके माध्यम से मतदाता BLO से सीधा संपर्क करते हुए विभिन्न प्रकार की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि यह फीचर मतदाताओं के लिए कई तरह की सुविधाएं लेकर आया है। उन्होंने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट से भी संबंधित बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर, एईआरओ, ईआरओ, उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के नाम एवं मोबाइल नंबर प्राप्त कर संपर्क किया जा सकता है।
कैसे बुक करें बीएलओ से कॉल
राज्य में 2 दिन में इस एप के माध्यम से अब तक 2926 मतदाताओं ने बीएलओ से कॉल बुक की है। सबसे ज्यादा 408 कॉल बुक जयपुर जिले से की गयी है, 167 कॉल के साथ दूसरे स्थान पर जोधपुर 140 कॉल के साथ सीकर जिला तीसरे स्थान पर है। इन कॉल का जवाब देने में अलवर जिला प्रथम रहा है। उदयपुर दूसरे एवं दौसा जिला तीसरे स्थान पर रहा है। यह सुविधा मतदाताओं को और अधिक सुलभ, पारदर्शी और जवाबदेह सेवा उपलब्ध कराने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है। CEO राजस्थान नवीन महाजन ने आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की तैयारियां परखी।
यह भी पढ़ें