Friday, 17 April 2026

Home / State /

जयपुर-जेल-में-बंदिया...

जयपुर जेल में मरीजों के लिए लगाया हेल्थ चेकअप कैंप

विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल, मेडिकल कैम्प में 500 कैदियों की स्वास्थ्य जांच

News Image

बंदियों से विधिक सेवा प्राधिकरण की टीम ने किया संवाद

जयपुर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर द्वारा एक्शन प्लान, 2025-26 में दिए गए विभिन्न दिशा-निर्देशों की पालना में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर महानगर द्वितीय द्वारा केन्द्रीय कारागृह, जयपुर में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, जयपुर-प्रथम के सहयोग से मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया। मेडिकल कैम्प में दंत रोग विशेषज्ञ, नाक-कान-गला रोग विशेषज्ञ, मौसमी बिमारियों से संबंधित विशेषज्ञ आदि उपस्थित थे। उक्त कैम्प में लगभग 500 कैदियों की स्वास्थ्य जांच की गई। स्वास्थ्य जांच में कैदियों के आंख, कान, गला संबंधी मेडिकल टेस्ट किए गए और चिकित्सकों के परामर्श के आधार पर दवाइयां दी गई। इस दौरान जीव सेवा कल्याण समिति द्वारा कैदियों को दवाइयां और आंखों की जांच के आधार पर चश्मे भी वितरित किए गए।

पल्लवी शर्मा, सचिव (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर महानगर द्वितीय ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर महानगर द्वितीय द्वारा कैदियों को आवश्यक स्वास्थ्य जांच सुविधा वाले मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया है।

मेडिकल कैंप के दौरान केंद्रीय कारागृह जयपुर के अधीक्षक प्रमोद सिंह, चिकित्सा विभाग से डॉ. सौरभ सेवरिया, नेत्र रोग विशेषज्ञ, डॉ. प्रदीप यादव, दंत रोग विशेषज्ञ, डॉ सुलतान सिंह, ईएनटी उपस्थित रहे। इनके साथ ही डॉ. आशालता, डिप्टी डायरेक्टर, आर.आर.सी, एस.एम.एस मेडिकल कॉलेज (सदस्य, विधिक चेतना समिति, जयपुर महानगर द्वितीय), जीव सेवा कल्याण समिति से राजकुमार केसवानी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर महानगर द्वितीय से नयनपाल सिंह तंवर आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें
×