Saturday, 1 August 2026

Home / Gyan /

studying-doesnt-requ...

सक्सेस स्टोरी पढ़ाई में लंबे घंटे नहीं, लगातार मेहनत करना जरूरी

तीन बार रिविजन, पक्का लक्ष्य और 499 नंबर

News Image

सीकर की तान्या बनी प्रेरणा

success story: सीकर की तान्या ने वो कर दिखाया, जिसका सपना हर स्टूडेंट है। सीबीएसई की 12वीं बोर्ड परीक्षा में तान्या ने 500 में से 499 अंक हासिल कर इतिहास रच दिया। खास बात यह रही कि उन्होंने अंग्रेजी, राजनीति विज्ञान, भूगोल और पेंटिंग में पूरे 100 अंक प्राप्त किए। सिर्फ इतिहास विषय में 1 नंबर कम आया। लेकिन तान्या की सफलता सिर्फ अंकों की कहानी नहीं है, बल्कि अनुशासन, धैर्य और सही रणनीति की मिसाल है। तान्या बताती हैं कि उन्होंने किसी शॉर्टकट पर भरोसा नहीं किया। उनका सबसे बड़ा हथियार था। लगातार रिविजन। परीक्षा से पहले उन्होंने पूरे सिलेबस का तीन बार रिविजन किया। हर दिन तय समय पर पढ़ाई, नोट्स तैयार करना और कमजोर टॉपिक्स पर ज्यादा फोकस करना उनकी आदत बन चुका था।

तान्या का सपना सिविल सर्विस में जाना

तान्या के पिता कारोबारी हैं, जबकि मां गृहिणी हैं। परिवार ने हमेशा पढ़ाई के लिए सकारात्मक माहौल दिया। तान्या का सपना अब सिविल सर्विस में जाकर देश सेवा करने का है। उनकी सफलता उन छात्रों के लिए बड़ा संदेश है, जो मेहनत तो करते हैं लेकिन सही प्लानिंग नहीं बना पाते। तान्या मानती हैं कि पढ़ाई में लंबे घंटे नहीं, बल्कि लगातार मेहनत और स्मार्ट रिविजन ज्यादा जरूरी है। सीबीएसई 12वीं के इस साल के रिजल्ट में जहां छात्राओं ने लगातार 19वीं बार बेहतर प्रदर्शन किया, वहीं तान्या जैसी बेटियां यह साबित कर रही हैं कि मेहनत और आत्मविश्वास से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।


यह भी पढ़ें
×