Thursday, 16 April 2026

Home / Gyan /

gorakhpur-news-pcs-o...

पीसीएस अधिकारी रोहित कुमार सिंह को डाक्टोरेट की उपाधि

भारतीय राजनीति में लैंगिक असमानताएं और महिलाओं की भागीदारी: गोरखपुर मंडल के विशेष संदर्भ में विषय पर किया शोध

News Image

अफसर ने हासिल की उपलब्धि

लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) आजमगढ़ जोन में तैनात पी.सी.एस. अधिकारी रोहित कुमार सिंह ने प्रशासनिक व्यस्तताओं के बीच शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। उन्हें दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर द्वारा पीएचडी (डॉक्टरेट) की उपाधि प्रदान की गई है।

डॉ. रोहित कुमार सिंह ने अपना शोध कार्य राजनीति विज्ञान विषय के अंतर्गत "Gender Inequalities and women's participation in Indian politics with special reference to Gorakhpur division" (भारतीय राजनीति में लैंगिक असमानताएं और महिलाओं की भागीदारी: गोरखपुर मंडल के विशेष संदर्भ में) विषय पर सफलतापूर्वक पूर्ण किया है। उन्होंने यह महत्वपूर्ण शोध कार्य बुद्ध पीजी कॉलेज, कुशीनगर के राजनीति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो. उमाशंकर त्रिपाठी के कुशल मार्गदर्शन एवं निर्देशन में संपन्न किया।

अपने शोध के माध्यम से उन्होंने गोरखपुर मंडल के विशेष संदर्भ में राजनीति में महिलाओं की भागीदारी और उनके समक्ष आने वाली सामाजिक व लैंगिक चुनौतियों का विस्तृत विश्लेषण किया है। एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए अकादमिक क्षेत्र में इस उच्च शिखर को छूना अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है।

अपनी इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए रोहित कुमार सिंह ने कहा कि वह अपनी पीएचडी की उपाधि और इस शोध कार्य को अपने माता-पिता, परिवार के सदस्यों और अपने गुरुजनों को समर्पित करते हैं। उनकी इस शैक्षणिक उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों, प्रशासनिक सहयोगियों और इष्ट-मित्रों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की है।

यह भी पढ़ें
×