मुख्य सामग्री पर जाएं

Friday, 30 October 2026

Home / ज्ञान /

25 नवंबर से राजस्थान में 9वीं से 12वीं क...

25 नवंबर से राजस्थान में 9वीं से 12वीं की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं

पंचायत चुनाव के कारण बदला शेड्यूल

9वीं से 12वीं की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं 25 नवंबर से

9वीं से 12वीं की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं 25 नवंबर से

राजस्थान में शैक्षणिक सत्र 2026-27 की कक्षा 9वीं से 12वीं तक की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं 25 नवंबर से 7 दिसंबर के बीच आयोजित होंगी। माध्यमिक शिक्षा निदेशक ललित कुमार ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। आदेश के मुताबिक, राज्य स्तरीय समान परीक्षा योजना के तहत टाइम टेबल में शामिल विषयों की परीक्षाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होंगी। जिन विषयों का उल्लेख समय-सारणी में नहीं है, उनकी परीक्षा स्कूल अपने स्तर पर कराएंगे। प्रायोगिक विषयों और स्कूल स्तर की परीक्षाओं के लिए टाइम टेबल में खाली रखे गए दिनों का इस्तेमाल किया जाएगा।

पहले अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं 15 से 27 अक्टूबर के बीच प्रस्तावित थीं, लेकिन पंचायत चुनाव के चलते कार्यक्रम में बदलाव करना पड़ा। कक्षा 1 से 8 तक की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं स्कूल स्तर पर ही होंगी। शिक्षा विभाग ने प्रश्न-पत्रों की सुरक्षा को लेकर भी निर्देश जारी किए हैं।

यह भी पढ़ें