Saturday, 1 August 2026

Home / Gyan /

grm-schools-12th-cla...

जीआरएम स्कूल बरेली में12वीं टॉपर्स का सम्मान

स्टूडेंट्स को 21-21 हजार के चेक

News Image

टीचर्स को दिया सफलता का श्रेय

बरेली के जीआरएम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की ओर से कक्षा 12 सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चारों स्ट्रीम के टॉपर्स का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम जीआरएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नैनीताल रोड ब्रांच के नमो नारायण अग्रवाल सभागार में हुआ। जीवन ज्योति ट्रस्ट के संचालक डॉ अजय भारती और डॉ अनीता अजय भारती ने जीआरएम स्कूल नैनीताल रोड और डोहरा ब्रांच के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया।ट्रस्ट की ओर से प्रत्येक टॉपर को 21-21 हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया।

सम्मानित विद्यार्थियों में मानविकी वर्ग की द्वितीय डिस्ट्रिक्ट टॉपर सुहानी चंद्रा, पीसीएम स्ट्रीम की डिस्ट्रिक्ट टॉपर वैभवी वर्मा, कॉमर्स ग्रुप की डिस्ट्रिक्ट टॉपर कव लीन कौर गांधी और पीसीबी स्ट्रीम के डिस्ट्रिक्ट टॉपर विराट शर्मा शामिल रहे।

टीचर्स को दिया सफलता का श्रेय

टॉपर्स ने विद्यालय और जीवन ज्योति ट्रस्ट का आभार जताते हुए अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों और अभिभावकों को दिया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य रणवीर सिंह रावत ने कहा कि विद्यार्थियों की उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा है। वहीं विद्यालय प्रबंधक राजेश जौली ने जीवन ज्योति ट्रस्ट का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सम्मान छात्रों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम का संचालन सीनियर पीजीटी रजनीश त्रिवेदी ने किया। समारोह में 11वीं और 12वीं के विद्यार्थी व शिक्षक मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें
×