actor-ravi-mohan-exp...
मीडिया के सामने एक्टर रवि मोहन का छलका दर्द
Ravi Mohan और Aarti Ravi के रिश्ते में बढ़ा तनाव
Ravi Mohan- Aarti Ravi: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर रवि मोहन और उनकी एक्स वाइफ आरती रवि के बीच विवाद लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। हाल ही में रवि मोहन का दर्द एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में छलक पड़ा। उन्होंने अपनी पत्नी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें अपने बच्चों से दूर रखा जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि तलाक की प्रक्रिया पूरी होने तक वे कोई नई फिल्म साइन नहीं करेंगे।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में रवि भावुक दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में वह काम पर फोकस नहीं कर पा रहे हैं और लगातार हो रहे विवादों से परेशान हैं।
चुप्पी को कमजोरी न समझा जाए
इसके बाद आरती रवि ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर बिना नाम लिए जवाब दिया। उन्होंने लिखा कि उनकी चुप्पी को कमजोरी न समझा जाए और जरूरत पड़ने पर वह अपने बच्चों और सम्मान के लिए खुलकर सामने आएंगी।
टूट गई 15 साल की शादी
रवि मोहन और आरती रवि की शादी साल 2009 में हुई थी। दोनों ने 2024 में अलग होने का फैसला लिया। इनके दो बेटे हैं। सोशल मीडिया पर आरती रवि काफी एक्टिव रहती हैं और इंस्टाग्राम पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं।
यह भी पढ़ें