Commercial-LPG-cylin...
घरेलू गैस सिलेंडर के दाम स्थिर
कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 192 रुपए की कटौती
एलपीजी उपभोक्ताओं, खासकर व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को राहत देते हुए पेट्रोलियम कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 192 रुपए की कटौती की है। नई दरें शनिवार से लागू हो गई हैं। इसके बाद जयपुर में कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2957 रुपए से घटकर 2765 रुपए हो गई है।
यह लगातार दूसरा महीना है जब कंपनियों ने कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम कम किए हैं। जुलाई में भी इसकी कीमत 183.50 रुपए घटाई गई थी। दो महीनों में कुल मिलाकर कॉमर्शियल सिलेंडर 375.50 रुपए सस्ता हो चुका है। वहीं, 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में इस बार कोई बदलाव नहीं किया गया है। जयपुर में घरेलू सिलेंडर पहले की तरह 945.50 रुपए में ही मिलेगा।