Thursday, 16 April 2026

Home / Health /

swasth-nari-sashakt-...

'स्वस्थ नारी सशक्त परिवार' अभियान का अजमेर में सफल कैंप

'स्वस्थ नारी सशक्त परिवार' अभियान के अंतर्गत महिलाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

News Image

महिलाओं की जांच करते डॉक्टर

अजमेर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरु किए गए 'स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार' अभियान (17 सितंबर-2 अक्टूबर 2025) में अजमेर में महिलाओं का हेल्थ चेकअप किया गया। यह अभियान महिला एवं बाल विकास मंत्रालय तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से क्रियान्वित किया जा रहा है, जो स्वास्थ्य और पोषण सेवाओं में अभिसरण के प्रति सरकार की मजबूत प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। इसके अंतर्गत स्वस्थ नारी सशक्त परिवार' अभियान के अंतर्गत अजमेर में विशेष स्वास्थ शिविर का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत आज अजमेर में विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं की नि:शुल्क स्वास्थ जांच की गई। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.ज्योत्सना रंगा ने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और उन्हें निशुल्क गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि एक दिन में ही सैकड़ों महिलाएं इस शिविर से लाभान्वित हुई हैं।

शिविर में महिलाओं की रक्त जांच के साथ-साथ कई गंभीर बीमारियों की भी गहन जांच की जा रही है। पांच विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम ने महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की, जिससे उन्हें बेहतर परामर्श और उपचार मिल सके। एनीमिया, मधुमेह, रक्तचाप जैसी सामान्य लेकिन महत्वपूर्ण जांचों के साथ-साथ अन्य जटिल स्वास्थ्य समस्याओं की पहचान पर भी विशेष ध्यान दिया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य जांच के साथ एक रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में युवाओं और आमजन ने रक्तदान कर भागीदारी निभाई। अजमेर में आगामी दिनों में भी कई अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनका लक्ष्य समाज के हर वर्ग तक स्वास्थ्य और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

×