Thursday, 16 April 2026

Home / Health /

if-your-sexual-desir...

सर्दी के मौसम में आपकी इम्यूनिटी मजबूत करेगा अंजीर

सर्दियों में अगर आपकी यौन इच्छाएं कमजोर पड़ रही हैं, तो ये खबर आपके लिए है

News Image

आयुर्वेदाचार्य डॉ. सुनील दूबे ने बताए नुस्खे

पटना।

सर्दियों में अगर आपकी यौन इच्छाएं कमजोर पड़ गई हैं, तो ये खबर आपके लिए हैं। सर्दी में शरीर का तापमान कम हो जाता है, जिसके कारण कई प्रकार के गुप्त रोग होने लगते हैं, कुछ प्राकृतिक चीजों के सेवन से आप न सिर्फ स्वस्थ रह सकते हैं, बल्कि ठंड के मौसम में पैदा होन वाले कई प्रकार के सेक्स विकारों से भी बच सकते हैं, ठंड के मौसम में अंजीर का उपयोग अत्यंत फायदेमंद है। इससे इरेक्टाइल, डिस्फंक्शन की समस्या दूर हो जाती है। पाचन शक्ति भी मजबूत होती है। ब्रोनकाइटिस एवं अस्थमा जैसी बीमारियों में भी आराम मिलता है। यह जानकारी पटना के लंगर टोली स्थित दूबे क्लिनिक के डायरेक्टर डॉ. सुनील दूबे ने अपने अनुभवों के आधार पर दी।

छाती में बलगम जम गया तो क्या करें

सर्दियों का सितम जारी है। इस मौसम में प्रायः छाती में बलगम जमा हो जाता है, इसके लिए अंजीर का सेवन अत्यंत लाभदायक है। अधिक सर्दी लग जाने पर बुखार आना आम बात है। इससे बचाव के लिए 3-4 बार अजवाइन चूर्ण का प्रयोग करें। अगर खांसी, जुकाम और बुखार साथ में हो तो पुदीने के पत्ते की चाय बनाकर, उसमें शक्कर या नमक मिलाकर पीयें। कफ अधिक जमा होने और दमा की परेशानी बढ़ने पर अजवाइन के साथ छोटी पीपर और पोस्ता दाना का काढ़ा बनाकर पीने से पूर्ण आराम मिलता है।

सर्दियों में जोड़ों का दर्द ऐसे दूर करें

ठंड के मौसम में अक्सर जोड़ों के दर्द की शिकायत हो जाती है, इसके लिए धतूरे के पत्ते पर सरसों का तेल लगाकर गर्म करें और दर्द वाले स्थान पर बांध दें। तुरन्त आराम मिलेगा। ठंड के कारण सिर दर्द होना भी सामान्य बात है। सिर में दर्द होने पर दूध में जायफल घिसकर माथे पर लेप लगाने से काफी आराम मिलता है। इस मौसम में कब्ज की समस्या भी हो जाती है। इससे बचने के लिए खूब पानी पीयें। भोजन के बाद जीरा पाउडर खाने से पाचन क्रिया ठीक रहती है।

ह्दय रोगी हैं तो बरतनी होगी सावधानी

सर्दियों के मौसम में हृदय रोगियों की परेशानी बढ़ जाती है, क्योंकि इस मौसम में शरीर से पसीना नहीं निकलता है, जिससे ब्लडप्रेशर अपने आप बढ़ जाता है। इस मौसम में हृदय रोगियों को तैलीय एवं चिकनाई युक्त भोजन से परहेज करना चाहिए। अत्यधिक सर्दी में सुबह की सैर भी हानिकारक हो सकती है, इसलिए इससे यथासंभव बचें। घर से निकलना आवश्यक हो तो पूरे गर्म कपड़े पहनकर निकलें। गुनगुने पानी का उपयोग करें।

एडियां या त्वचा फट रही हो तो ये नुस्खे

सर्दियों के मौसम में एड़ियों का फटना बहुत ही आम बात है। प्रायः लोग इसकी शिकायत करते है। इसका साधारण एवं एवं घरेलू उपचार यह है कि प्याज का पेस्ट या ग्रीस लगाएं। एड़ियों का फटना बंद हो जाएगा। बहुत से लोगों को सर्दी में होंठ य त्वचा के फटने की समस्या आती है। इससे पूर्णतः बचाव के लिए कोकण का तेल का उपयोग करें ।


यह भी पढ़ें
×