Saturday, 1 August 2026

Home / Health /

40-year-old-doctor-f...

दौसा जिला अस्पताल के 40 वर्षीय डॉक्टर की हार्टअटैक से मौत

जयपुर में निजी अस्पताल में चेकअप के दौरान बिगड़ी तबीयत,

News Image

डॉ. हिमांशु शर्मा

दौसा जिला अस्पताल में कार्यरत 40 वर्षीय डॉक्टर हिमांशु शर्मा का शुक्रवार को जयपुर में निधन हो गया। सीने में दर्द की शिकायत के बाद वह पत्नी के साथ मालवीय नगर स्थित एक निजी अस्पताल में जांच के लिए पहुंचे थे, जहां उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। प्रारंभिक तौर पर हार्ट अटैक को मौत की वजह माना जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले भी उन्हें सीने में दर्द हुआ था, जिसे उन्होंने सामान्य समझकर दवा ले ली थी। डॉ. हिमांशु वर्ष 2023 से दौसा जिला अस्पताल में कार्यरत थे। उनके निधन से अस्पताल के डॉक्टरों, कर्मचारियों और मरीजों में शोक की लहर है।

यह भी पढ़ें
×