जयपुर में भव्यता और परंपरा के साथ ‘चाँद का दीदार, प्यार का इज़हार’
करवा चौथ के पावन अवसर पर प्रेम, परंपरा, संगीत और नारी शक्ति का अनूठा संगम
जयपुर के क्लार्क्स आमेर में हुआ करवा चौथ का शानदार सेलिब्रेशन
करवा चौथ के पावन अवसर पर वेडिंग विंडो एंटरटेनमेंट (Wedding Window Entertainment) द्वारा प्रस्तुत ‘चाँद का दीदार, प्यार का इज़हार’ का भव्य आयोजन जयपुर के क्लार्क्स आमेर में किया गया। इस खास आयोजन में महिलाओं ने उत्साह, उमंग और पूरे जोश के साथ भाग लिया। पारंपरिक रीति-रिवाजों, मनोरंजन, संगीत, फैशन और महिला सशक्तिकरण से सजे इस कार्यक्रम ने सभी के लिए यादगार पल बनाए।
कार्यक्रम की शुरुआत करवा चौथ की पूजा और पारंपरिक अनुष्ठानों के साथ हुई। इसके बाद ‘सात वचन’ की विशेष प्रस्तुति ने आयोजन को भावनात्मक और यादगार बना दिया। इस अनूठी पहल के माध्यम से महिलाओं को अपने जीवनसाथी के साथ लिए गए सात फेरों और सात वचनों को फिर से याद करने का अवसर मिला। यह उन खूबसूरत पलों को दोबारा महसूस करने का प्रयास था, जब उन्होंने अपने जीवनसाथी के साथ एक नए जीवन की शुरुआत की थी। इस प्रस्तुति ने वैवाहिक रिश्तों में प्रेम, विश्वास, समर्पण और साथ निभाने के महत्व को खूबसूरती से दर्शाया।
आयोजन का एक प्रमुख आकर्षण ‘करवा चौथ क्वीन’ प्रतियोगिता रही, जिसमें प्रतिभागियों ने पूरे आत्मविश्वास और उत्साह के साथ हिस्सा लिया। खूबसूरत रैंप वॉक और आकर्षक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में ग्लैमर का रंग भर दिया। प्रतियोगिता में विजेता, प्रथम पूजा, रनर-अप कृतिका और द्वितीय रनर-अप सुनीता को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। विजेता प्रतिभागियों को विकास सोनी डिजाइन्स (Vikas Soni Designs) की ओर से आकर्षक ज्वेलरी उपहार में दी गई।
यह भी पढ़ें