भारत सेवा संस्थान का जयपुर में 'राष्ट्रीय कवि सम्मेलन'
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल और आयरन लेडी इंदिरा गांधी की स्मृति को समर्पित रहा,
कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया
जयपुर। भारत सेवा संस्थान के तत्वावधान में शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 को पिंक सिटी प्रेस क्लब में एक भव्य 'राष्ट्रीय कवि सम्मेलन' का आयोजन किया गया। यह विशेष आयोजन लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल और आयरन लेडी इंदिरा गांधी की स्मृति को समर्पित रहा, जिसके मंच से देशप्रेम और सांस्कृतिक चेतना की गूंज सुनाई दी।
शाम 7:00 बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न अंचलों से आए प्रख्यात कवियों ने अपनी कविताओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत में भारत सेवा संस्थान के पदाधिकारियों ने सभी आगंतुकों का तिलक लगाकर और सूत की माला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया। पिंक सिटी प्रेस क्लब के मुख्य पोडियम पर "भारत सेवा संस्थान के बैनर तले ये कवि सम्मेलन हुआ।
सम्मेलन के दौरान कवियों ने वीर रस, हास्य और समसामयिक विषयों पर उत्कृष्ट रचनाएं प्रस्तुत कीं। राष्ट्र निर्माण में सरदार पटेल और इंदिरा गांधी के योगदान को रेखांकित करती कविताओं पर हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इस गरिमामयी समारोह में शहर के प्रबुद्ध नागरिक, साहित्यप्रेमी और पत्रकार बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें